SAD NEWS : वृंदावन में दुखद हादसा, यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 10 शव

मथुरा :  उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादसा हुआ है।मांट थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर मोटर बोट असंतुलित होकर पलट गई।सभी श्रद्धालु नदी में डूब गए हैं।मोटर बोट में पंजाब के मोंगा,मुक्तेश्वर और लुधियाना से आए कुल 32 श्रद्धालु सवार थे।इनके जत्थे में लगभग 150 लोग शुक्रवार सुबह नौ बजे वृंदावन पहुंचे थे।

सुबह निधिवन के दर्शन करने के बाद सभी श्रद्धालु यमुना में पर्यटन के लिए निकले थे।वृंदावन के केशीघाट पर सभी मोटर बोट पर सवार हुए।मांट थाना क्षेत्र में बने पैंटून पुल से मोटर बोट टकरा कर पलट गई।सभी 32 श्रद्धालु डूब गए,इनमें से नौ के शव निकाले गए।दस लोग सुरक्षित निकाल लिए गए हैं। गोताखोर लगातार डूबे लोगों को यमुना में खोज रहे हैं। घाट पर अफरा तफरी मची हुई है।

पुलिस ने रेस्क्यू आपरेशन शुरू कराया है।कई एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।गोताखोर श्रद्धालुओं को बाहर निकालने में जुटे हैं।शाम साढ़े चार बजे तक नौ श्रद्धालुओें के शव निकाले जा चुके थे।जबकि जीवित निकले लोगों को लगातार एंबुलेंस से अस्पताल भेजा जा रहा है।

इस घटना पर योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। वहीं नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि मथुरा में नाव पलटने की घटना बेहद दुखद है और प्रभावित परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं, साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : माटिहाना फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराई बाइक, धनाडाही का युवक गंभीर रूप से घायल

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : चिरुकबेड़ा वनग्राम में विधायक सोनाराम सिंकु के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर

चाईबासा : जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आराहासा पंचायत के राजस्व ग्राम बाईहातु स्थित वनग्राम चिरुकबेड़ा में पिछले चार-पांच महीनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का…

Spread the love

Jadugora : पोटका में भ्रष्टाचार के खिलाफ JLKM  का प्रखंड कार्यालय पर हल्ला बोल, धरणा- प्रदर्शन कर जताया विरोध

जादूगोड़ा : पोटका में सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड लोकतंत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की ओर से शुक्रवार को पोटका प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time