Saraikela: लगातार 18वीं बार मनोज कुमार चौधरी बने मेला समिति के अध्यक्ष

सरायकेला: रविवार को श्री जगन्नाथ मेला समिति की बैठक में एक बार फिर इतिहास रचा गया. मनोज कुमार चौधरी को सर्वसम्मति से लगातार 18वीं बार अध्यक्ष चुना गया. बैठक में उपाध्यक्ष गोविंद साहू, सचिव छोटेलाल साहू, सांस्कृतिक सचिव रूपेश साहू एवं संदीप कवि की नियुक्ति की गई. नवचयनित अध्यक्ष को सभी सदस्यों ने बधाई दी और चौधरी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेला केवल सांस्कृतिक नहीं, बल्कि हमारी धार्मिक परंपरा और आस्था का जीवंत संगम है.

इस वर्ष रथयात्रा मेला की अवधि चार दिन बढ़ाकर 14 दिन कर दी गई है. मेला 27 जून को प्रभु श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा से आरंभ होगा. रथ रात्रि विश्राम के बाद 28 जून को मौसीबाड़ी (गुंडीचा मंदिर) पहुंचेगा. 28 जून से मेला विधिवत प्रारंभ होगा जो 10 जुलाई तक चलेगा.

मेले में बच्चों के लिए बिजली झूला, नौका झूला, ब्रेक डांस, मिकी माउस, खिलौनों की दुकानें तथा अन्य मनोरंजनात्मक गतिविधियां होंगी. महिलाओं के लिए मीना बाजार लगाया जाएगा. साथ ही खाद्य सामग्री, घरेलू उपयोग व पूजा-सामग्री की दुकानों से पूरा मेला क्षेत्र सजाया जाएगा.

मेला क्षेत्र के मुख्य मार्ग कोर्ट मोड़ से थाना चौक तक मांस एवं अंडा बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा. मेला समिति ने श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए यह निर्णय लिया है.

रथयात्रा मेला में विशाल देवसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गरुड़ वाहन पर विराजमान लक्ष्मी-नारायण की प्रतिमा, विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां और धार्मिक लीलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा. मूर्तिकारों द्वारा प्रतिमाएं तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में है. गुंडीचा मंदिर का रंग-रोगन भी पूर्ण हो चुका है.

सरायकेला के गुंडीचा मंदिर में एक अद्वितीय परंपरा का निर्वहन होता है, जहां प्रभु जगन्नाथ के विग्रहों को विभिन्न वेशभूषा में सजाकर श्रद्धालुओं के लिए प्रस्तुत किया जाता है. वर्तमान में सुशांत महापात्र के निर्देशन में यह विशेष दर्शन व्यवस्था तैयार की जा रही है.

सांस्कृतिक सचिव रूपेश साहू ने बताया कि मेला के दौरान गुंडीचा मंदिर प्रांगण में सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी. इसकी रूपरेखा अंतिम चरण में है, जहां क्षेत्रीय कलाकारों को भी मंच मिलेगा.

बैठक में भोला मोहंती, राकेश महांती, पंडित सानो आचार्य, अमिताभ मुखर्जी, शंभू आचार्य, सौरभ साहू, गणेश महतो, दीपक महतो, सुदीप कवि, बल्लू मोदक, रितिक साहू सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने रथयात्रा मेला को सद्भावना, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक बताते हुए इसके सफल आयोजन की प्रतिबद्धता जताई.

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: रोजो संक्रांति पर छऊ नृत्य से झूम उठा गांव, मंच पर छाए लोक और धार्मिक प्रसंग – देखें तस्वीरें

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *