Saraikela: सरायकेला में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक, लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करने पर जोर

सरायकेला:  बुधवार को सरायकेला प्रखंड सभागार में ब्लॉक लेवल बैंकर्स कमेटी (BLBC) की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक वरुण चौधरी ने की। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी यस्मिता सिंह और जिले के विभिन्न बैंकों के समन्वयक मौजूद रहे।

बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), पीएम-एफएमई (PMFME), मुद्रा योजना, आरसेटीआई (RSETI) और अन्य वित्तीय योजनाओं के लंबित आवेदनों की समीक्षा की गई। चौधरी ने सभी बैंकों को निर्देश दिया कि सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र और प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही, वित्तीय साक्षरता अभियान (Financial Inclusion Campaign) को गति देने के लिए बैंकों को अधिक से अधिक लाभुकों का पंजीकरण करने का भी निर्देश दिया गया।

अग्रणी जिला प्रबंधक ने बताया कि जिले में लगभग 1 लाख निष्क्रिय बैंक खातों में 50 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को हस्तांतरित की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा इन Unclaimed जमाकर्ताओं की राशि वापस दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आम जनता से अपील की गई कि वे अपने बैंक शाखा से संपर्क करके अपने खातों की जाँच करें और राशि वापस प्राप्त करें।

बैठक के बाद प्रखंड स्तरीय कृषि शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें कुल 57 किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) आवेदनों का सृजन किया गया। यह कदम किसानों को वित्तीय सहायता और योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: सरायकेला में बच्चों और माताओं के पोषण पर विशेष ध्यान, आंगनवाड़ी सेविकाओं को दिए निर्देश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *