Saraikela: दिनदहाड़े अपहरण और मारपीट की वारदात, सड़क से उठा लिए गए दो युवक

सरायकेला: सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल कोर्ट के समीप चांडिल-मुखिया होटल सड़क पर मंगलवार की दोपहर एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जब कुछ बदमाशों ने जमशेदपुर के दो युवकों का अपहरण कर लिया। कुछ घंटों बाद दोनों को टीएमएच, जमशेदपुर अस्पताल में घायल अवस्था में बरामद किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

अपहृत युवकों की पहचान

मोहम्मद सैयद आरिफ (23 वर्ष), निवासी गोलमुरी मुस्लिम बस्ती, जमशेदपुर

मोहम्मद सबान (32 वर्ष), निवासी डांगोडीह, कपाली ओपी क्षेत्र

बताया गया कि दोनों किसी जमीन विवाद से जुड़े केस के सिलसिले में चांडिल अनुमंडल कोर्ट परिसर पहुंचे थे।

जमीन विवाद बना अपहरण की वजह?
पुलिस के अनुसार, चांडिल प्रखंड के कपाली क्षेत्र में एक जमीन को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से विवाद है, जो वर्तमान में कोर्ट में विचाराधीन है। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे बिहार नंबर की एक काली स्कॉर्पियो से दो युवक कोर्ट परिसर पहुंचे। कुछ समय बाद 25 से 30 लोगों के साथ 5-6 वाहन में आए दूसरे पक्ष के लोगों ने विवाद शुरू कर दिया।

विवाद इतना बढ़ गया कि जब स्कॉर्पियो सवार दोनों युवक लौटने लगे, तब डैम रोड पर पहले से मौजूद बदमाशों ने उनकी गाड़ी को जबरन रोक लिया और उन्हें गाड़ी से घसीट कर बाहर निकाला, फिर अपहरण कर लिया।

इस दौरान स्कॉर्पियो में भी तोड़फोड़ की गई।

पुलिस की तत्परता और खुलासा
चांडिल थाना को घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि दोनों अपहृत युवक टीएमएच अस्पताल में इलाजरत हैं।

थाना प्रभारी दिलशन बिरुवा ने बताया कि “पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ है कि अपहरणकर्ताओं ने मारपीट के बाद दोनों युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।”

फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और अपहरणकर्ताओं की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

इसे भी पढ़ें : Saraikela: दिव्यांग बच्चों के लिए प्रखंड स्तरीय जांच एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर12 जुलाई को

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *