सरायकेला: सरायकेला-खरसावां के भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव के नेतृत्व में चांडिल में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में 20 नवंबर को देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित होने वाले सरदार@150 यूनिटी मार्च की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस वर्ष भारत के प्रथम गृह मंत्री और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है। इस अवसर पर देशभर में एकता मार्च का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में एकता और भाईचारे का संदेश फैलाना है। मार्च में आम जनता के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है।
बैठक में जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता पप्पू वर्मा, जिला महामंत्री मधु गोराई, जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष प्रभात पोद्दार, फटिक गोराई, नारायण गोप, महेश कर्मकार, मोतीलाल कुंभकार और बिपुल सिंह सरदार समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: घाघीडीह केंद्रीय जेल में अदालत और मेडिकल कैंप का आयोजन, बंदियों की हुई स्वास्थ्य जांच














































