Saraikela: सरायकेला के गांवों में पुतुल नाच और बैल-भैंसा खूंटान का आयोजन, ग्रामीणों में उत्साह

सरायकेला:  सरायकेला के जुगिलोंग में गोवर्धन पूजा कमिटी द्वारा पारंपरिक पुतुल नाच का आयोजन किया गया। उद्घाटन फीता काटकर सचिन गोप ने किया। ग्रामीण और बच्चे उत्साह के साथ इस सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बने और परंपरा की झलक देखी।

नीमडीह प्रखंड के पार्किंडीह में बांदना (सोहराय) पर्व के अवसर पर गौ व भैंसा खूंटान का आयोजन किया गया। इस मौके पर जेएमएम नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष सचिन गोप भी मौजूद रहे।

सचिन गोप ने कहा, “झारखंड के निवासी प्रकृति पूजक होने के साथ पशुधन के भी पूजक हैं। मिट्टी हमें अन्न देती है और पशुधन अन्न उपजाने में हमारी मदद करता है। इसलिए ग्रामीण जीवन में गाय, बैल, भैंस का महत्व बहुत है। हमारे पूर्वजों ने हजारों सालों से दीपावली के बाद पशुधन की पूजा बांदना या सोहराय के रूप में करते आ रहे हैं।”

इस अवसर पर अजित माडी, नरेश हेब्रम, परेश हेब्रम, मंगल मांझी, अनिल मांझी, देवेन टुडू, जग्गानाथ हांसदा, मुटुक मांझी, लम्बू टुडू सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे और परंपरा को जीवित रखने में सक्रिय भूमिका निभाई।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jhargram: झाड़ग्राम में भाई फोंटा का उत्साह, दिखाई दिया भाई-बहन का अटूट स्नेह

 

 

Spread the love

Related Posts

Gua : असंतोषजनक कार्यकाल के कारण डीएवी गुवा की प्राचार्या माधुवी पांडेय का गुमला स्थानांतरण,  प्रवीण कुमार होंगे नये प्राचार्य, ग्रहण किया पदभार

गुवा : डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा की प्राचार्या माधुवी पांडेय का स्थानांतरण गुमला स्थित डीएवी विद्यालय में नई दिल्ली मुख्यालय के आदेशानुसार कर दिया गया है। डीएवी गुवा में उनका…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के शौर्य को किया नमन

पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज एवं रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ गर्व एवं उत्साह के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time