Saraikela: विद्या की देवी के आशीर्वाद से आलोकित हुआ सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर

सरायकेला: सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय, सरायकेला में माता सरस्वती का भव्य पूजन संपन्न हुआ. इस पावन अवसर पर विद्यालय प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से भर उठा.

sar


परंपरा और आस्था के संग सम्पन्न हुआ पूजन

विद्यालय के समस्त आचार्य एवं दीदियां पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित रहे. भैया-बहनों ने भी पूरे उत्साह के साथ पूजन कार्यक्रम में भाग लिया. आचार्य रंजन और आचार्य चंदन ने विधि-विधान से माता सरस्वती की पूजा संपन्न करवाई. मंत्रोच्चारण और श्रद्धा के साथ विद्या की देवी का आह्वान किया गया.

गणतंत्र दिवस पर विशेष सम्मान

विद्यालय में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में झांकी, घोष, पिरामिड, नृत्य और देशभक्ति गीतों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार वितरण में प्रधानाचार्य पार्थ सारथी आचार्य, विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष रमानाथ आचार्य, उपाध्यक्ष विश्केशन सत्पथी, कोषाध्यक्ष प्रसाद महतो, सदस्य आदित्य दुबे, गुरुचरण महतो एवं सुदीप पटनायक ने योगदान दिया.

विद्यारंभ संस्कार एवं कार्यक्रम का समापन

इस अवसर पर कुछ नन्हे भैया-बहनों का विद्यारंभ संस्कार भी विधिवत संपन्न हुआ. प्रसाद वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ. उप प्रधानाचार्य तुषार कांत पति, आचार्यगण, भैया-बहन एवं अभिभावकगण बड़ी संख्या में इस शुभ आयोजन का साक्षी बने.

 

इसे भी पढ़ें:  Jamshedpur: स्वास्थ्य सेवाओं का एक नया आयाम- फ्री मेगा मेडिकल कैम्प, 472 लोगों की जांच

Spread the love

Related Posts

Potka : स्कूली बच्चों की लेखन प्रतिभा निखारने को झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद ने चलाया जन संपर्क अभियान

पोटका : झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा स्कूली बच्चों में साहित्यिक लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को राजनगर प्रखंड में संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में…

Spread the love

Bahragora : नशे के खिलाफ कौशल विकास के छात्राओं ने भरी हुंकार, निकाली जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time