Seraikela : सरायकेला में बैंक कर्मचारी ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या, इलाके में शोक की लहर

सरायकेला : सरायकेला थाना क्षेत्र के टांगरानी गांव में शुक्रवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 40 वर्षीय आलोक पड़ीहारी ने पंखे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक आईडीबीआई बैंक की सरायकेला शाखा में कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। घटना की खबर से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह आलोक पड़ीहारी अपने दैनिक कार्यों में सामान्य रूप से व्यस्त थे। उन्होंने स्नान करने के बाद अपने बच्चों को स्कूल छोड़ा और घर लौटकर नाश्ता किया। नाश्ता करने के बाद परिवार के अन्य सदस्य स्नान के लिए पास की नदी चले गए। इसी दौरान आलोक पड़ीहारी घर में अकेले थे। बताया जा रहा है कि इसी समय उन्होंने घर की छत पर लगे पंखे में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल जारी : अनुदीप फाउंडेशन का मेगा जॉब फेयर सफल

जब परिजन स्नान कर वापस लौटे तो उन्होंने आलोक पड़ीहारी को फंदे से लटका हुआ देखा। यह दृश्य देख परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें नीचे उतारा और तत्काल सदर अस्पताल, सरायकेला लेकर पहुंचे, जहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और हर पहलु से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : लगातार वर्षा से जन जीवन अस्त व्यस्त, कीचड से सड़क  पर आवागमन हुआ मुश्किल

मुरी : सिंगपुर-मुरी गोला रोड मातृछाया अस्पताल के सामने का रास्ता कीचड़युक्त होने के कारण मरीजों को अस्पताल पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं। पुरा रास्ता जहां…

Spread the love

Jamshedpur गोलमुरी केनरा बैंक में हथियारबंद अपराधियों का धावा, बैंककर्मियों को बंधक बनाकर 43 लाख नकद व सोना की लूट

घटना को अंजाम देने के बाद फरार हुए अपराधी, करोड़ों की संपत्ति लूटे जाने की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच जमशेदपुर :  गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time