Seraikela : विधायक सविता महतो ने टीएमएच का बिल माफ कराकर शव परिजनों को सौंपा

सरायकेला : ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने चौका थाना क्षेत्र के दुबराजपुर निवासी सरस्वती सोरेन के परिवार पर आए आर्थिक संकट को दूर कर परिजनों को बड़ी राहत दी। सरस्वती सोरेन बीते दिनों दुर्घटना में घायल हो गई थी। उसका इलाज टीएमएच में चल रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। इलाज के दौरान टीएमएच का बकाया बिल 1 लाख 4 हजार 90 रुपया हो गया। इतनी बड़ी रकम देने में परिवार ने असमर्थता जताई। इसकी जानकारी विधायक सविता महतो को होने के बाद उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से वार्ता कर बकाया बिल माफ करवाया। उसके बाद शव परिजनों को सौंपा गया। उक्त  जानकारी  विधायक के आप्त सचिव काबालु महतो ने दी।

There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : करम डाली विसर्जन के साथ जादूगोड़ा में करमा महोत्सव का समापन, ढोल-नगाड़ों पर थिरके लोग

जादूगोड़ा : इंचड़ा गांव में उरांव समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय करमा महोत्सव बुधवार को करम डाली विसर्जन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के महिला-पुरुष…

Spread the love

Jamshedpur :  26-27 सितंबर को होगा ब्रह्मा कुमारीज का दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर

जमशेदपुर : ब्रह्मा कुमारीज, जमशेदपुर की ओर से 26 और 27 सितंबर को सक्रिय सदस्यों के लिए दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। “ऊंची उड़ान–टुवर्ड्स परफेक्शन” विषय पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time