Jamshedpur: थाईलैंड में दो स्वर्ण पदक जीतने वाली स्नेहा को रॉयल भूमिहार परिवार ने किया सम्मानित

जमशेदपुर:  डिमना रोड, मानगो निवासी स्नेहा कुमारी ने थाईलैंड में आयोजित इंटरनेशनल स्ट्रेंथ लिफ्टिंग और इनक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2025 में दो स्वर्ण पदक जीतकर भारत, झारखंड, जमशेदपुर और ब्रह्मर्षि समाज को गौरवान्वित किया है.

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में रॉयल भूमिहार परिवार द्वारा स्नेहा के आवास पर पहुंचकर उन्हें शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिन्होंने स्नेहा की मेहनत और समर्पण की सराहना की.

सम्मान समारोह के दौरान स्नेहा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और कोच को देते हुए कहा कि शून्य से शिखर तक पहुंचना उनके लिए एक अविश्वसनीय अनुभव रहा. उन्होंने कहा कि यह जीत उनके वर्षों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम है.

स्नेहा ने झारखंड सरकार से इस खेल को और अधिक प्रोत्साहित करने की मांग की. साथ ही उन्होंने यह भी साझा किया कि उनका सपना इस खेल को ओलंपिक में खेलना और देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है.

आज के कार्यक्रम में समाज के कई सदस्य मौजूद रहे. जिनमें प्रमुख रूप से विनोद शुक्ला, नित्यानंद सिन्हा, पवन कुमार, अजय कुमार, अमलेश जी, पिंटु सिंह, राकेश कुमार, जयकुमार जी, केशरी नंदन सिंह, शशिशेखर जी, राजेश चौधरी, रंजन कुमार, अशोक कुमार, नवीन जी, पंकज शाही, नीलकमल शेखर और अजय सिन्हा शामिल थे.

 

इसे भी पढ़ें :  Deoghar: खोले गए बैद्यनाथ मंदिर के 18 दानपात्र, चढ़ावे में नेपाली करेंसी के अलावा सोना-चांदी भी मिला

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *