Ramgarh: गंगा को स्वच्छ और पर्यावरण को संरक्षित रखने की तैयारी, पर्यावरण और योग दिवस पर होंगे विशेष आयोजन

रामगढ़: शुक्रवार को उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन उनके कार्यालय कक्ष में किया गया. इस दौरान समिति के पूर्व निर्णयों की प्रगति रिपोर्ट ली गई और आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिशा-निर्देश तय किए गए. बैठक के दौरान 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस और 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. उप विकास आयुक्त ने समाहरणालय परिसर एवं सार्वजनिक तालाबों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया. वहीं योग दिवस के अवसर पर सिद्धू कान्हू मैदान में नमामि गंगे योजना एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योग कार्यक्रम को वृहद स्तर पर आयोजित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया.

महाविद्यालयों और स्कूलों में भी होंगे आयोजन
उप विकास आयुक्त ने जिला परियोजना पदाधिकारी, नमामि गंगे को निर्देश दिया कि वे महाविद्यालयों एवं +2 विद्यालयों में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराएं. इसके लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जाए. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 21 जून को सभी प्रखंड कार्यालयों एवं महाविद्यालयों में योग दिवस मनाया जाए ताकि जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जा सके.

गंगा स्वच्छता और पर्यटन स्थलों पर जागरूकता
उप विकास आयुक्त ने विभिन्न पर्यटन स्थलों पर नमामि गंगे योजना के उद्देश्य, साफ-सफाई बनाए रखने और जन-जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश भी दिया. बैठक में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. प्रभात शंकर, गंगा समिति सदस्य गोविंद मेवाड़, सीसीएल टाटा सहित अन्य एजेंसियों के प्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: जिले में दर्दनाक हादसा, पड़ोस में रहने वाले ने रेता 12 वर्षीय बच्चे का गला

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  सिदगोड़ा में दुकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार हुआ आरोपी 

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में दुकान में घुसकर चोरी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में भुइयांडीह कान्हू भट्ठा निवासी पंचम भुइयाँ…

Spread the love

Potka :  पोटका में खेती की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, जांच की मांग को लेकर सीओ को सौंपा मांग पत्र

पोटका : गंगाडीह निवासी साजिद ने अपनी खेती की जमीन पर अवैध कब्जा और फर्जी डीड के आधार पर खरीद–बिक्री करने का आरोप लगाते हुए पोटका अंचल अधिकारी को मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *