Potka: पोटका विधायक संजीव सरदार ने उपायुक्त से की मुलाकात, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

पोटका: पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने जमशेदपुर स्थित उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त अनन्य मित्तल से मुलाकात की. इस दौरान क्षेत्र में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और त्वरित क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश दिए गए. विधायक ने विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों की सड़क निर्माण की धीमी गति पर चिंता जताई और शीघ्र पूरा करने की मांग की. साथ ही खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत तथा नए जलस्रोतों की व्यवस्था हेतु भी विशेष पहल करने को कहा गया.

स्वास्थ्य और शिक्षा सुधार को भी मिली प्राथमिकता
विधायक ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने, आवश्यक दवाइयों और डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने ग्रामीण शिक्षा के स्तर को सुधारने और स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराने पर भी जोर दिया.

युवाओं के स्वरोजगार और कौशल विकास पर हुई चर्चा
बैठक में युवाओं को स्वरोजगार के अवसर देने और प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाने की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ. संजीव सरदार ने कहा कि पोटका क्षेत्र के युवा प्रतिभाशाली हैं और उन्हें कौशल विकास के जरिए रोजगार मिलने से क्षेत्र का सामाजिक और आर्थिक विकास तेजी से होगा. विधायक ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि लंबित योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए त्वरित निष्पादन किया जाए, जिससे जनजीवन में सुधार हो सके.

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: जिले में दर्दनाक हादसा, पड़ोस में रहने वाले ने रेता 12 वर्षीय बच्चे का गला


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कदमा गणेश पूजा महोत्सव का उद्घाटन 14 को, 30 सितंबर तक शहरवासी मेले का ले सकेंगे आनंद, 

बाला गणपति बिलास का इस बार 108 वाँ श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव जमशेदपुर : शहर में इस वर्ष श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव का 108वां वर्ष धूमधाम और भव्य…

Spread the love

Jamshedpur : काशीडीह हाई स्कूल के छात्र शुभम का इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना’ में चयन, दिल्ली के भारत मंडपम में दिखेगा जमशेदपुर का टैलेंट

जमशेदपुर :  साकची स्थित काशीडीह हाई स्कूल के मेधावी छात्र शुभम  का चयन भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रतिष्ठित इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना’ के तहत राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time