Gua : लौवा टोली गांव में बिजली-पानी की समस्या, सुरेश सावैयां ने चेतावनी दी

  • दस दिनों में बिजली नहीं आई तो युवा कांग्रेस करेगी आंदोलन, ग्रामीणों ने उठाए कई गंभीर मुद्दे
  • युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी, ग्रामीणों में उम्मीद और समर्थन का माहौल

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के नुईया पंचायत के लौवा टोली गांव के ग्रामीण आज भी बिजली सुविधा और पीने के पानी से वंचित हैं। वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुरेश सावैयां गांव पहुंचे और ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों को डिबरी की रोशनी में पढ़ाई करनी पड़ती है और गर्मियों में घर के बाहर सोने को मजबूर होना पड़ता है, जहां जंगली जानवरों और सांप-बिच्छुओं का डर हमेशा बना रहता है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय नेताओं द्वारा सिर्फ आश्वासन दिया जाता है, लेकिन चुनाव खत्म होते ही जनता की सुध लेने वाला कोई नहीं रहता।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राउरकेला में 5 घरों की चोरी का खुलासा, जमशेदपुर से शंभु सिंह गिरफ्तार

ग्रामवासियों ने उठाई बिजली-पानी की समस्या, सुरेश सावैयां ने जताई चिंता

सुरेश सावैयां ने ग्रामीणों की बात सुनने के बाद कहा कि वे स्थानीय विधायक और विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दस दिनों के भीतर बिजली की सुविधा नहीं दी गई, तो युवा कांग्रेस आंदोलन करने को मजबूर होगी। इस मौके पर संजय दिग्गी, धनंजय पांडे, रेंगो पूर्ति, कृष्णा होनहागा, दीपक चाम्पिया, सोंगा बोदरा, कृष्णा बोदरा, मोहन बोदरा, कड़िया चाम्पिया, बाबूलाल चाम्पिया, अनीता चाम्पिया और द्रौपदी बोदरा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : नशे के खिलाफ कौशल विकास के छात्राओं ने भरी हुंकार, निकाली जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित…

Spread the love

Jamshedpur : मुहर्रम को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी, अफवाहों से दूर रहने का नसीहत

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत एवं साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश जमशेदपुर : मुहर्रम-2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time