सुप्रीम कोर्ट में CJI पर जूता फेंकने की कोशिश, आरोपी वकील बोले — “मुझे कोई पछतावा नहीं”

नई दिल्ली:  सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को हुई अभूतपूर्व घटना ने सभी को चौंका दिया। अदालत में पेश हुए वकील राकेश किशोर (71 वर्ष) ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी.आर. गवई की ओर जूता फेंकने की कोशिश की। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उन्हें हिरासत में ले लिया और कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

घटना के बाद राकेश किशोर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें इस काम का कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने दावा किया, “मुझे एक दैवीय शक्ति ने ऐसा करने को कहा था। अगर मैं जेल चला जाता, तो भी मुझे अफसोस नहीं होता। मेरा परिवार मेरे इस कदम से खुश नहीं है, वे समझ नहीं पा रहे हैं।”

जानकारी के अनुसार, यह घटना तब हुई जब CJI गवई खजुराहो के एक मंदिर में भगवान विष्णु की टूटी हुई मूर्ति की बहाली से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कर रहे थे।

घटना के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने सख्त कार्रवाई करते हुए वकील राकेश किशोर को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया। बीसीआई अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि वकील का यह व्यवहार न केवल अदालत की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि यह अधिवक्ता अधिनियम, 1961 और आचार संहिता का भी उल्लंघन है।

बीसीआई ने स्पष्ट किया है कि निलंबन की अवधि में राकेश किशोर देश के किसी भी न्यायालय, प्राधिकरण या अधिकरण में पेश नहीं हो सकेंगे।
साथ ही, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू की जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Patna : बिहार चुनाव में सुरक्षा का अभेद्य घेरा : 500 से अधिक CAPF कंपनियां होंगी तैनात


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

    चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

    Spread the love

    Potka : पोटका में एआईकेकेएमएस ने चलाया बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान

    पोटका : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से गुरुवार को पोटका, जादूगोड़ा में बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान चलाया गया। संगठन ने बताया…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time