Academic Session : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बहरागोड़ा में मंत्रोच्चार के साथ नए शैक्षणिक सत्र का आगाज, पूजन-हवन में गुरू-शिष्य रहे उपस्थित

बहरागोड़ा : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बहरागोड़ा में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में हुआ। विद्यालय परिसर में आयोजित भव्य हवन-पूजन के साथ पठन-पाठन की गतिविधियों का औपचारिक श्रीगणेश किया गया।पुजारी मृत्युंजय आचार्य द्वारा संपन्न कराए गए इस अनुष्ठान में संकुल प्रधानाचार्य अशोक कुमार नायक एवं प्रधानाचार्य वासुदेव प्रधान ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे। हवन कुंड में आहुतियां डालते हुए विद्यालय परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह सत्र भैया-बहनों के सर्वांगीण विकास, सकारात्मक ऊर्जा और ज्ञान की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त करे।यह धार्मिक आयोजन न केवल परंपरा का निर्वहन था, बल्कि छात्रों को नई ऊर्जा और उत्साह के साथ अपनी शिक्षा की नई कक्षा में कदम रखने की प्रेरणा देने का एक माध्यम भी बना। विद्यालय प्रशासन ने इस मौके पर सभी को नए सत्र की शुभकामनाएं दी।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक उपचार के बाद बारीपदा रेफर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बिरसा सेना ने ग्राम सभा के निर्णय के बाद देवघर मौजा की जमीन पर मूल रैयत को दिलाया दखल कब्जा

जमशेदपुर : देवघर मौजा के खाता संख्या 113, प्लॉट संख्या 1088 (रकबा-1.25 एकड़) पर शुक्रवार को बिरसा सेना ने रैयत कांदरा मांझी को कब्जा दिलाया। इस संबंध में ग्राम सभा…

Spread the love

Jamshedpur : साकची अग्रसेन भवन में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप 12 को, 1000 यूनिट रक्त संग्रह का है लक्ष्य

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, अग्रवाल युवा मंच जमशेदपुर एवं मारवाड़ी युवा मंच जमशेदपुर शाखा के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन 12 अप्रैल को  अग्रसेन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time