Gamharia: मनोहरपुर की वृद्धा की हत्या का हुआ खुलासा, जमीन विवाद निकला गलत – यह थी असल वजह

गम्हरिया: कांड्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मनोहरपुर की रहनेवाली 64 वर्षीय वृद्धा मैनु माझियान की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले का खुलासा करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि हत्या के बाद शव को भादवागोड़ा के पास रेल पटरी पर फेंक दिया गया था ताकि इसे आत्महत्या या दुर्घटना का रूप दिया जा सके.

नहाने के दौरान हुआ विवाद, फिर हुई निर्मम हत्या
31 मई को वृद्धा मैनु माझियान जब नदी में नहाने गई थीं, तभी चार युवकों से उनका विवाद हो गया था. विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने वृद्धा के साथ मारपीट की. चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद चारों आरोपियों ने साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को रेल पटरी पर फेंक दिया, जिससे यह आत्महत्या या हादसा लगे.

मृतका के पति लुथरू माझी ने कांड्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी. उन्होंने जमीन विवाद को हत्या का कारण बताया और कुछ रिश्तेदारों पर आरोप लगाए. लेकिन पुलिस जांच में यह संभावना खारिज हो गई.

पुलिस ने गहन जांच के बाद सुनील मुर्मू, बाबूराम हांसदा, अजीत मुर्मू और गोविंद मुर्मू को गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और वृद्धा का सिर भी बरामद किया गया है. सभी को जेल भेज दिया गया है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: JDU युवा मोर्चा ने चलाया प्रेरणादायक वृक्षारोपण अभियान

Spread the love

Related Posts

Gua : रांजाबुरु खदान आंदोलन समाप्त, त्रिपक्षीय वार्ता में चार मांगों पर बनी सहमति

स्थानीय युवाओं के अधिकारों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी : दीपक बिरुवा गुवा : गुवा सेल के रांजाबुरु खदान क्षेत्र में 75 प्रतिशत स्थानीय रोजगार, रेक लोडिंग एवं ट्रांसपोर्टिंग…

Spread the love

Gua : झारखंड महिला श्रमिक यूनियन का होली मिलन समारोह आयोजित

गुवा : झारखंड महिला श्रमिक यूनियन गुवा की महिलाओं द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *