चाकुलिया: चाकुलिया में अंडरपास-हवाई पट्टी सड़क पर नागानल मंदिर के पास सोमवार की शाम को कल्वर्ट से गिरकर पुरनापानी पंचायत के जुआलभांगा निवासी बादल टुडू गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, बादल अपने दोस्त के साथ चाकुलिया बाजार में गया था. घर लौटने के दौरान वह नागानल मंदिर के पास सड़क पर बने कल्वर्ट पर बैठकर मोबाइल देख रहा था.
घायल की स्थिति
इस दौरान वह कल्वर्ट के नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. सड़क पर इवनिंग वाक कर रहे कई लोगों ने उसे कल्वर्ट से निकाला. उसके बाद ग्रामीणों ने उसे उसके गांव ले जाने का निर्णय लिया. ग्रामीणों का कहना है कि बादल का इलाज गांव के किसी डॉक्टर से कराया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: Chakulia: शहीद चानकु महतो की जयंती मनाने की बैठक, आयोजन 9 फ़रवरी को
There is no ads to display, Please add some



















































