Dhanbad : गैंगस्टर प्रिंस खान के चार गुर्गे पुलिस के हत्थे चढ़े, असलहा बरामद

धनबाद : गैंग्स्टर प्रिंस खान के चार गुर्गे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार सुतली बम, चार गोली व एक देसी कट्टा बरामद किया गया है. डीएसपी विधि व्यवस्था नौशाद आलम ने बैंक मोड़ थाना में संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एसएसपी को गुप्त सुचना मिली थी कि कुछ अपराधी बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में एकत्रित होकर अपराध करने की योजना बना रहे हैं. एसएसपी के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल ज़ब पहुंची तो 10-12 युवक पुलिस को देखकर भागने लगे. इस दौरान पुलिस ने दौड़ाकर चार युवकों को गिरफ्तार किया. बाकी युवक भागने में सफल रहे.

इसे भी पढ़ें : Chakulia : ध्यान फाउंडेशन की गौशाला में जैविक खाद उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन 6 को

गिरफ्तार युवकों का है आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त में वासेपुर आजाद आलम मटकुरिया क्षेत्र अंतर्गत निवासी गोलू रवानी, मटकुरिया चेक पोस्ट का रहनेवाला सोनू कुमार नायक और करकेंद बाजार का रहनेवाला सचिन यादव शामिल है. डीएसपी ने बताया कि सभी का आपराधिक इतिहास है. आजाद पर पांच, गोलू पर एक और सचिन तथा सोनू पर तीन-तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया ये सभी प्रिंस खान के गुर्गे हैं तथा उसके लिए काम करते हैं. क्षेत्र में बमबाजी कर दहशत फैलाने की इनकी योजना थी.

इसे भी पढ़ें : Bokaro : गर्मी की दस्तक के साथ ही BSL के आवासीय क्षेत्र में जल संकट की आहट, अवैध कनेक्शन को जिम्मेदार ठहरा रहे लोग

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में शामिल हुईं विधायक पूर्णिमा साहू, महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की आवश्यकता पर दिया बल

    जमशेदपुर : महिला एवं बाल विकास समिति की बैठक में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू शामिल हुईं। समिति की सभापति सह गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन की अध्यक्षता में…

    Spread the love

    Ranchi :  कांग्रेस विधायक दल का प्रतिनिधिमंडल मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिला, झारखंड में SIR का 15 दिन बढ़ाने की मांग की

    रांची :  झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)–2026 के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड से…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time