Chakulia : ध्यान फाउंडेशन की गौशाला में जैविक खाद उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन 6 को

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की करेंगी संयंत्र का उद्घाटन

चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र से सटे हवाई पट्टी के पास स्थित ध्यान फाउंडेशन की गौशाला परिसर में नवनिर्मित जैविक खाद उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन आगामी छह फरवरी को प्रदेश की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की करेंगी। इस संयंत्र को स्थापित करने वाली एनजीओ प्योरसम इंडिया के सीईओ अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विशिष्ट अतिथि जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी व ध्यान फाउंडेशन गौशाला की संचालिका डॉ शालिनी मिश्रा होंगी. इसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.

इसे भी पढ़ें : Elephant Attack : हाथियों के निवाला बने हैं खजूर और केला के पेड़, अनाज खाने के लिए चावल मिलों पर कर रहे हैं हमला

100 टन गोबर से प्रतिदिन तैयार होगी खाद

अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि प्लांट की स्थापना एक सामाजिक उद्यम के तौर पर की जा रही है. इसके माध्यम से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा. यहां गौशाला से प्रतिदिन निकलने वाले 100 टन गोबर का सदुपयोग करते हुए जैविक खाद बनायी जाएगी. क्षेत्र के किसानों को भी गोबर से जैविक खाद बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा. इससे कृषि की उत्पादकता तो बढ़ेगी ही जमीन की उर्वरा क्षमता भी बढ़ेगी। इससे क्षेत्र के किसानों को फायदे होंगे.

इसे भी पढ़ें : Chakulia : चाकुलिया राज उद्योग में घुसा हाथी, पांच बोरी धान खाया और बर्बाद किया


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time