Karim City: कॉलेज के विद्यार्थियों ने सेंटर फॉर एक्सलेंस व पी. एन बो, पार्क का किया भ्रमण

जमशेदपुरः करीम सिटी कॉलेज के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और भूगोल विभाग के 90 छात्रों ने बुधवार को संयुक्त रूप से जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन के सहयोग से “व्हील्स इन मोशन 3.0” नामक एक शैक्षणिक भ्रमण के तहत सेंटर फॉर एक्सलेंस और पी.एन. बोस जियोलॉजिकल पार्क का दौरा किया. इस भ्रमण में दोनों विभागों के छात्र शामिल थे. इस भ्रमण के दौरान छात्रों को सेंटर फॉर एक्सलेंस में विभिन्न उद्योगों और व्यवसायों के बारे में जानने का मौका मिला. उन्होंने विभिन्न मॉडलों और प्रदर्शनों के माध्यम से व्यवसाय के विभिन्न पहलुओं को समझा.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: वर्कर्स कॉलेज में मानसिक-स्वास्थ्य कल्याण पर कार्यशाला का आयोजित

इसके बाद छात्रों ने पी.एन. बोस जियोलॉजिकल पार्क का दौरा किया, जहाँ उन्होंने विभिन्न प्रकार के चट्टानों और खनिजों के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस भ्रमण में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के समन्वयक डॉ. आफताब आलम, सहित डॉ. सैयद जाहिद परवेज, डॉ. पसरुल इस्लाम, आयशा आफरीन और मो. खालिद भी शामिल थे. यह भ्रमण छात्रों के लिए एक बहुत ही उपयोगी अनुभव रहा, जिससे उन्हें व्यवसाय और भूविज्ञान के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते से खुश कर्मचारियों ने पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का किया जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : ऐतिहासिक बोनस समझौता के खुशी में टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,…

Spread the love

Jamshedpur : अधिवक्ता अनुराधा चौधरी का निधन, बार कौंसिल व बार एसोसिएशन ने जताया शोक

जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अनुराधा चौधरी का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time