Jamshedpur: वर्कर्स कॉलेज में मानसिक-स्वास्थ्य कल्याण पर कार्यशाला का आयोजित

जमशेदपुर: वर्कर्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई (एनएसएस) और मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को मानसिक-स्वास्थ्य कल्याण पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला के पहले दिन मुख्य अतिथि जमशेदपुर के आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर की मोक्षिता गौतम द्वारा ध्यान और प्राणायाम का सत्र आयोजित किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन प्राचार्य डॉ सत्यप्रिय महालिक ने ऑनलाइन किया और तेज गति की जिंदगी में योग और ध्यान के महत्व को दोहराया. कार्यशाला की अध्यक्षता प्रोफेसर इंचार्ज डॉ अनिल चंद्र पाठक ने की. मुख्य अतिथि ने अपने विचार को साझा किया और छात्रों से संवाद करने, आत्मविश्वास रखने, आत्म-संदेह से छुटकारा पाने और हर दिन खुद को बेहतर बनाने का आग्रह किया.

इसे भी पढ़ेः Potka: बुरुडीह में बंगला नाटक “मां के रेखेछी मायने करें वोऊ के रेखेछी पाये धरे” का किया गया मंचन

उन्होंने आसन और ध्यान की सही मुद्राओं और मूल्यों की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित किया और भस्तिका और प्राणायाम का अभ्यास कराया. उन्होंने छात्रों के साथ विचार-विमर्श किया और उनकी जिज्ञासाओं का पूरी तरह से शांत किया. कार्यशाला का समन्वयन एवं प्रबंधन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुरभि सिन्हा और डॉ. आलोक कुमार चौबे ने किया. मनोविज्ञान विभाग की डॉ. वाज़दा तबस्सुम ने स्वागत भाषण और डॉ. संगीता कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यशाला में कॉलेज के 80 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिन्होंने सभी आसन और प्राणायाम का कठोरता से अभ्यास किया. कार्यशाला में प्रो. सुभाष चंद्र दास, डॉ. अमरेंद्र सिंह, प्रो. प्रियंका और कॉलेज के सभी शिक्षक मौजूद थे.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : लोवाहातू और कोलमा के छात्रों को अब तक नहीं मिली साइकिल, विधायक अमित महतो ने लिया संज्ञान

मुरी :  राहे प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय लोवाहातू एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोलमा के विद्यार्थियों को अब तक सरकारी साइकिल योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, जबकि प्रखंड…

Spread the love

Bahragora : जयप्रकाश नारायण भवन में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश षाड़ंगी षाड़ंगी ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित जयप्रकाश नारायण भवन परिसर में शनिवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (जमशेदपुर एवं बहरागोड़ा) तथा महिला कल्याण समिति बहरागोड़ा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time