Elephant Attack : हाथियों के निवाला बने हैं खजूर और केला के पेड़, अनाज खाने के लिए चावल मिलों पर कर रहे हैं हमला

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड में इन दिनों  हाथियों उपद्रव जारी है. भोजन की तलाश में हाथी भटक रहे हैं और चावल मिलों और घरों में तोड़फोड़ कर रहे हैं.  हाथियों के निशाने पर खजूर और केला के पेड़ भी हैं. हाथी खजूर और केला के पेड़ों को तोड़कर तना का माज खा रहे हैं. जिस घर के आसपास केला के पेड़ हैं, वहां हाथी उपद्रव मचा रहे हैं. फिलहाल खेतों में धान की फसल नहीं है. गरमा धान की रोपनी हो रही है. इसलिए हाथी गांवों में घुसकर चावल और धान की तलाश कर रहे हैं. राइस मिलों की दीवार तोड़ कर धान और चावल खा रहे हैं. ग्रामीण परेशान है.

इसे भी पढ़ेः Road Accident: हाइवा की चपेट में आने से उड़ीसा के बाइक सवार की मौत

आपको बता दें कि खजूर पेड़ के तना का माज इस मौसम में हाथियों का प्रमुख भोजन बना है. हाथी खजूर के पेड़ को पैर से तोड़ते हैं. फिर पैर से दबाकर तना को फाड़ते हैं और उसके सफेद रंग के माज को खाते हैं. जानकारी हो कि खजूर पेड़ के तना के बीच का भाग काफी मुलायम और मीठा होता है. माज खाने के लिए हाथी खजूर के छोटे पेड़ों को निशाना बनाते हैं.

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका की अंचलाधिकारी निकिता बाला परिणय सूत्र में बंधीं, मुख्यमंत्री कई राजनीतिक-प्रशासनिक हस्तियों ने दिया आशिर्वाद

पोटका : पोटका की अंचलाधिकारी निकिता बाला गुरुवार को विवाह बंधन में बंध गईं। रांची स्थित ब्लेसिंग बैंक्वेट रिसोर्ट में उन्होंने गढ़वा निवासी झामुमो प्रवक्ता सह उच्च न्यायालय के सरकारी…

Spread the love

Bahragora : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी बरसोल पुलिस

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथरघाटा चौक के समीप एनएच 49 पर गुरुवार की देर रात करीब 1 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time