Bahragora: पाथरी पंचायत में ‘सरकार आपके द्वार’ कैंप, हजारों ग्रामीणों ने योजनाओं का उठाया लाभ

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड की ग्राम पंचायत पाथरी में शनिवार को ‘सरकार आपके द्वार’ पहल के तहत विशाल कैंप आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ आसानी से उपलब्ध कराना था।

कैंप में सुबह से ही ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली। ग्रामीणों ने वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड सेवाएं, स्वास्थ्य योजनाएं, कृषि ऋण और मनरेगा जैसी कल्याणकारी योजनाओं के लिए आवेदन जमा किए।

कैंप में विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद थे, जिससे ग्रामीणों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़े। कर्मचारियों ने योजनाओं की जानकारी दी, फॉर्म भरने में मदद की और लंबित समस्याओं का तुरंत समाधान किया।

ग्राम पंचायत के मुखिया तड़ित मुंडा और उप-मुखिया अभिजीत जाना ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उन्हें योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा, पंचायत सदस्य तारकेश्वर घोष, शंभु नायक, सरस्वती नायक सहित कई स्थानीय नेता भी उपस्थित रहे और व्यवस्था में सहयोग किया।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Jharkhand: झारखंड में राशन वितरण में लापरवाही, 61 लाख परिवारों को दीपावली पर भी नहीं मिल रहा दाल-चीनी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time