tribute to shibu soren : धालभूम क्लब में शहरवासी 14 को देंगे ‘दिशोम गुरू’ को श्रद्धांजलि, विधायक मंगल ने तैयारियों का लिया जायजा

जमशेदपुर : झारखंड आंदोलनकारी दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन के बाद से पूरे राज्य में शोक सभा आयोजित कर संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं.  अलग-अलग  राजनीतिक दल, संस्थाए एवं संगठन उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संयोजक मंडली की ओर से एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन 14 अगस्त को  साकची स्थित धालभूम कल्ब में किया गया है. जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं के अलावे शहरवासी अपने चहेते दिशोम गुरू को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. इसके लिए वहां विशेष रुप से तैयारियां की जा रही है. बुधवार को जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने तैयारियों का निरीक्षण किया तथा  आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने पार्टी के नेताओं से इस सभा को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया। विधायक मंगल कालिंदी ने पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं नेताओं के अलावे सभी वर्ग एवं संगठन से जुड़े लोग तथा आम नागरिकों से अपील की कि वे  अविभावक एवं झारखंड के महापुरुष के सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दें। इस अवसर पर मुख्य रूप से संयोजक प्रमुख बाघराय मार्डी, शेख बदरुद्दीन,प्रमोद लाल,मिथुन चक्रवर्ती, पलटन मुर्मू, विजय अग्रवाल, रंजीत शाह, संजय दास, पिंटू लाल एवं पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: नेमरा पहुंचे आनंद बिहारी दुबे – CM सोरेन से की मुलाकात, गुरुजी के निधन पर जताई संवेदना

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई शनिदेव मंदिर में शनि शांति यज्ञ का आयोजन, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

जमशेदपुर : जुगसलाई के दुखु मार्केट स्थित रेलवे लाइन किनारे सत्यनारायण मंदिर रोड पर शनिवार को शनिदेव मंदिर में झारखंड शनि शांति यज्ञ (हवन) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

Spread the love

Bahragora : बकरीद को लेकर बहरागोड़ा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना परिसर में शनिवार को भूमि सुधार उपसमाहर्ता नीत नितिन सुरीन की अध्यक्षता में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time