Gamharia: राजमार्ग पर चालकों में खींचतान, थाने में भिड़े दो पक्ष

गम्हरिया:  महुलडीह के पास सवारी वाहन के परिचालन को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद शुक्रवार को गम्हरिया थाना तक पहुंच गया. कुलूडीह निवासी विजय कर्मकार और कुम्हारी निवासी रामराय टुडू ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की.

विजय कर्मकार का कहना है कि उनका वाहन मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत राजनगर-जुगसलाई मार्ग पर परिचालित होता है. इसी मार्ग पर रामराय टुडू का वाहन भी चल रहा है. इसी को लेकर आपसी असहमति बढ़ती चली गई और बात थाने तक पहुंच गई.

दोनो पक्षों ने आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए एक-दूसरे के व्यवहार और परिचालन में बाधा उत्पन्न करने की बात कही. फिलहाल पुलिस ने दोनों की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. आने वाले दिनों में दोनों के बीच सुलह या कार्रवाई की दिशा स्पष्ट हो सकती है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: कपाली में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, तस्कर और खरीदार धराए

Spread the love

Related Posts

Womens Day: क्विज प्रतियोगिता में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग

गुवा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला समिति की ओर से 8 महिलाओं के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम…

Spread the love

TATA MOTORS : सीएसआर के तहत बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के पेंट फैक्ट्री डिपार्मेंट के सौजन्य से सामुदायिक सेवा के तहत बर्मामाइंस स्थित सेवा आश्रम विद्यालय में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री किताब, कॉपी,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *