Gamaharia: झामुमो के कार्यकर्ता सम्मेलन सह सदस्यता अभियान में शामिल हुए केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य, मंत्री दीपक बिरूवा व विधायक गागराई

गम्हरियाः गंजिया बराज में झामुमो सरायकेला विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित की गयी. जिला संयोजक प्रमुख डॉ शुभेंदू महतो की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि केंद्रीय प्रवक्त सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि सरायकेला विधानसभा में हारने की गलती सही है, लेकिन गद्दारी सही नहीं. पार्टी गलती स्वीकार लेगा, लेकिन पार्टी से गद्दारी को कभी स्वीकार नहीं करेगा. उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा नजारा देखने को मिला, जहां सरायकेला विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का कार्यक्रम हो रहा है और एक भी भाड़े की गाड़ी और बस नजर नहीं आ रहा है. पार्टी को उक्त रोग से मुक्ति मिली. आज कार्यक्रम में सभी समर्पित कार्यकर्ता आये है. यही सदस्यता अभियान की सफलता है.

इसे भी पढ़ेः Jamshedpur: धर्म सास्था प्रीति समारोह के अंतिम दिन वेद पंडितों ने संपन्न कराई अनुष्ठान

भट्टाचार्य ने कहा कि 2019 में हमने कोल्हान को साफ कर दिया था, लेकिन 2024 में एक कांटा आ गया. उस कांटा को भी हम उखाड़ फेंकेंगे. बस समय का इंतजार है. उन्होंने कहा कि 2029 मे फिर से दो तिहाई बहुमत से हेमंत सोरेन सरकार बनाएंगे. 80 में 65 सीट पर झामुमो जीतेगी. इससे पूर्व अभियान का शुभारंभ मंत्री दीपक बिरूवा ने कार्यकर्ताओं को सदस्यता रसीद प्रदान कर की. कार्यक्रम को विधायक दशरथ गागराई, जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू, पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी, राजू गिरी, मोहन कर्मकार, गुरूचरण मुखी, गणेश चौधरी, बीरेंद्र प्रधान, गणेश माहली, अमृत महतो आदि ने भी संबोधित किया. इस मौके पर कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष जगदीश महतो, इंद्रजीत महतो, बंकिम चौधरी, मंगल माझी, शंकर मुखी, सन्नी सिंह, सोखेन हेंब्रम, भोमरा माझी, उदय मार्डी समेत सरायकेला, राजनगर, गम्हरिया प्रखंड व आदित्यपुर नगर निगम  के कार्यकर्ता शामिल थे.

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : MTMH के पास सड़क किनारे खड़े ठेले में आग लगने से मची अफरा तफरी, TATA STEEL के दमकल ने आग पर काबू पाया 

जमशेदपुर : बिस्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह स्थित ब्लड बैंक और (MTMH) के नजदीक सड़क किनारे लगने वाले ठेले-खुमचों में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते…

Spread the love

Jamshedpur : पारडीह के गोल्डन लीफ रिसॉर्ट से धराया अपराधकर्मी मनीष सिंह, गुप्त सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

जमशेदपुर : कारोबारियों के लिए मुश्किल पैदा कर रहा अपराधी मनीष सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि उसकी गिरफ्तारी पारडीह स्थित गोल्डन लीफ रिसोर्ट…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *