Vrindavan: भक्ति भूमि पर अपराध का साया, वृंदावन में एक ही दिन में 10 महिला चोर गिरफ्तार

वृंदावन: कृष्ण भक्ति की नगरी वृंदावनधाम में आस्था के नाम पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. 24 मई से 1 जून के बीच मंदिर परिसरों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों ने प्रशासन को भी झकझोर कर रख दिया. अब पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 10 महिला चोरों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने इस कार्रवाई को दो जगहों पर अंजाम दिया.

वृंदावन रेलवे स्टेशन के पास से 7 महिलाएं पकड़ी गईं.
परिक्रमा मार्ग स्थित जुगलघाट के पास से 3 महिलाएं हिरासत में ली गईं.
इन सभी आरोपितों के पास से चोरी के पर्स, तीन मोबाइल फोन और ₹18,652 नगद बरामद किए गए हैं.

कैसे करती थीं चोरी?
पुलिस जांच में सामने आया है कि ये शातिर महिला चोर मंदिरों की भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं के गहनों और कीमती सामानों पर हाथ साफ करती थीं. आमतौर पर ये महिलाएं भीड़ में घुल-मिल कर चलती थीं. गहनों, पर्स और मोबाइल फोन इनका मुख्य निशाना थे. चोरी के बाद ये महिलाएं तेजी से इलाके से फरार हो जातीं और साधारण श्रद्धालु की तरह दिखने की कोशिश करती थीं.

लंबे समय से थीं सक्रिय
स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की शिकायत के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई. जानकारी के अनुसार, ये महिलाएं लंबे समय से वृंदावन के मंदिरों और धार्मिक स्थलों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रही थीं. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने यह कार्रवाई की. वृंदावन पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मंदिरों में दर्शन के दौरान अपने कीमती सामानों की सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित करें. विशेषकर गहनों, पर्स और मोबाइल फोन पर सतर्क नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें.

इसे भी पढ़ें : Bihar: पटना में कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार – एक दिन में पाए गए 10 नए मरीज, NMCH बना हॉटस्पॉट

Spread the love
  • Related Posts

    बहरागोड़ा कॉलेज में मुंडारी विषय में PG की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों ने विधायक समीर मोहंती को सौंपा ज्ञापन

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर पर मुंडारी भाषा की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को मुंडारी भाषा स्टूडेंट्स यूनियन ने विधायक समीर कुमार मोहंती…

    Spread the love

    Jamshedpur : बागबेड़ा में चाकू की नोक पर लूट, दो आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल

    जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time