West Singhbhum: पान तांती समाज की बैठक, कहा – विकास के लिए अनुसूचित जाति में समावेशन की आवश्यकता

गुवा: गुवा में पान तांती समाज की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई. पान तांती समाज के प्रदेश महासचिव विजय दास ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक एकता, संस्कार, संस्कृति और बेहतर समाज के निर्माण के लिए पान तांती समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने समाज के विकास और समृद्धि के लिए एकजुटता की आवश्यकता पर बल दिया.

कार्यक्रम की शुरुआत

बैठक की शुरुआत गुवा राम मंदिर से पदयात्रा निकालकर की गई. इसके बाद बिरसा मुंडा चौक स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत स्वर्गीय मुकुंद राम तांती के फोटो पर दीप प्रज्वलित कर की गई. कार्यक्रम में पान तांती समाज की लड़कियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. इसके अलावा, शिक्षा के अभाव के कारण समाज में हो रहे बच्चों के माता-पिता पर अत्याचार को नाटक के माध्यम से दर्शाया गया. यह संदेश दिया गया कि शिक्षा का अभाव समाज में नकारात्मक प्रभाव डालता है. कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान मंच का संचालन नरेस दास ने किया.

विशेष अतिथियों की उपस्थिति

इस कार्यक्रम में नोवामुंड़ी भाग एक जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, प्रदेश महासचिव विजय दास, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष निर्मल भक्ति, पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष स्माइल सिंह दास, शंकर पान, शैलेंद्र पान, गुवा ईकाई कमेटी के तापस दास, सावित्री नाग, रविचंद्र पान, विश्वजीत तांती, दीप कुमार पान, विनय कुमार दास, मित्रों दास सहित पान तांती समाज के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: खदानों में पिछले कई वर्षों से अटकी है नियुक्ति प्रक्रिया, झामुमों नेताओं ने उठाए सवाल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time