साउथ कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए विमान हादसे में 120 लोगों की मौत,राहत व बचाव कार्य जारी

 

विमान बैंकॉक लौट रहा था, विमान में 175 यात्री सवार थे

 

दक्षिण कोरियाः दक्षिण कोरिया के मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को भारतीय समयानुसार सुबह  साढ़े पांच बजे एक बड़ा विमान हादसा हो गया है. 181 लोगों से भरा ‘जेजू एयर’ यात्री विमान हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में अबतक 120 लोगों की मौत हो गयी है. आपको बता दें, ‘जेजू एयर’ का विमान 175 यात्रियों और छह फ्लाइट अटेंडेंट के साथ बैंकॉक से लौट रहा था.

अग्निशमन एजेंसी के अनुसार, विमान लैंडिंग के समय रनवे पर फिसल गया और मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की दीवार से टकरा गया जिससे इसमें आग लग गयी. अग्निशमन एजेंसी ने बताया कि बचाव अधिकारी विमान के यात्रियों के लिए बचाव कार्य कर रहे हैं.

 

इसे पढेः केरला ब्लास्टर्स के खिलाफ अपना 150वां आईएसएल मैच खेलने उतरेगी जमशेदपुर एफसी

मुआन में आपातकालीन अधिकारियों ने बताया कि वे आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि विमान के ‘लैंडिंग गियर’ में खराबी आ गई थी. जिसके कारण यह हादसा हुआ.

परिवहन मंत्रालय ने बताया कि विमान बैंकॉक से लौट रहा था और उसमें सवार यात्रियों में दो थाई नागरिक भी शामिल थे. थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिनावात्रा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से दुर्घटना के कारण प्रभावित हुए लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की. पैतोंगतार्न ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्रालय को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने का आदेश दिया है.

जानकारी के अनुसार यह दक्षिण कोरिया के विमानन इतिहास की सबसे घातक दुर्घटनाओं में से एक है. इससे पहले, दक्षिण कोरिया में 1997 में ‘कोरियन एयरलाइन’ का विमान गुआम में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें 228 लोग मारे गए थे.

 

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सीआरपीएफ ने श्रीनगर के गरीब व अनाथ छात्रों को कराया हवाई यात्रा

जमशेदपुर : समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए 29वीं बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने अनोखी पहल की है। श्रीनगर के रावलपुरा, सनतनगर, श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर)…

Spread the love

Odisha : कटक के एससीबी मेडिकल और हॉस्पिटल के ड्रामा केयर आईसीयू में भीषण आग से 10 मरीजों की मौत, बचाव के दौरान 11 अस्पतालकर्मी झुलसे

कटक : ओडिशा के कटक में स्थित एस सी बी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में सोमवार को आग लगने की घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक, अस्पताल के ट्रॉमा केयर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time