रामगढ़: भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार झारखंड राज्य के वॉलिंटियर्स और बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण 19 एवं 20 मई 2025 को IIIDEM Campus, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिखाया हरी झंडी
शुक्रवार को रामगढ़ समाहरणालय परिसर से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार ने रामगढ़ जिले के 25 वॉलिंटियर्स, बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्यों, मास्टर ट्रेनरों और अन्य कर्मियों को इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रशिक्षण में कौन-कौन शामिल हैं
इस प्रशिक्षण में रामगढ़ जिले से कुल 25 लोग शामिल होंगे, जिनमें 10 वॉलिंटियर्स, 10 बूथ अवेयरनेस ग्रुप के सदस्य, 2 मास्टर ट्रेनर और 3 अन्य कर्मचारी शामिल हैं। ये सदस्य बस के माध्यम से धनबाद पहुंचेंगे, जहां से ट्रेन द्वारा वे दिल्ली के IIIDEM कैंपस पहुंचेंगे।
जिला प्रशासन की पूरी सहभागिता
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। जिला प्रशासन ने इस प्रशिक्षण को लेकर पूरी तत्परता और सहयोग की भावना जताई है ताकि चुनाव प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सके।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: दिनदहाड़े पूर्व सैनिक की पत्नी से झपटमारी, चलती गाड़ी से दिया वारदात को अंजाम
There is no ads to display, Please add some



















































