Jamshedpur: अपार्टमेंट में चोरी करने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

जमशेदपुर: जमशेदपुर शहर के अपार्टमेंटों में बंद घरों को निशाना बना रहे एक अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये सभी आरोपी साकची क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे थे, तभी पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा.

मध्य प्रदेश के पारडीह गैंग का हाथ

गिरफ्तार किए गए चोर मध्य प्रदेश के कुख्यात पारडीह गैंग से ताल्लुक रखते हैं. यह गिरोह परसुडीह, गोविंदपुर और मानगो जैसे क्षेत्रों में स्थित अपार्टमेंटों को खासतौर पर निशाना बनाता था. बंद फ्लैटों की रेकी कर, ये सदस्य नंगे पैर परिसर में प्रवेश कर बड़ी सफाई से चोरी की वारदात को अंजाम देते थे.

मोबाइल ट्रैकिंग से खुली चोरी की परतें

पुलिस को पहले से ही इस गिरोह की गतिविधियों की जानकारी थी. पूर्व घटनाओं की जांच के दौरान कुछ मोबाइल नंबरों को चिन्हित कर ट्रैकिंग पर रखा गया था. जैसे ही यह गैंग दोबारा शहर में सक्रिय हुआ, मोबाइल लोकेशन के जरिए उसकी उपस्थिति की पुष्टि हो गई.गैंग एक अपार्टमेंट में नई चोरी की फिराक में था, तभी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

जल्द होगा विस्तृत खुलासा

पुलिस का कहना है कि गिरोह से पूछताछ जारी है और जल्द ही चोरी की पिछली घटनाओं का भी विस्तृत खुलासा किया जाएगा. इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि इस गैंग के और कितने सदस्य अभी फरार हैं तथा उन्होंने शहर में कितनी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: शांति समिति ने त्योहारों की सफलता पर जिला प्रशासन का किया अभिनंदन

Spread the love

Related Posts

Gua : डीएवी चिड़िया में वैदिक मंत्रोच्चारण कर स्वामी महर्षि दयानंद सरस्वती को याद किया गया

स्वामी दयानंद सरस्वती, देशभक्त एवं महान चिंतक थे :  प्राचार्य गुवा : डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया में स्कूल के प्राचार्य देवेन्द्र कुमार पणिनि की अध्यक्षता में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन…

Spread the love

Jamshedpur : घर-घर सर्वे कर छुटे हुए बच्चों का स्कूलों में होगा नामांकन, ‘स्कूल रुआर 2026’ कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन पर उपायुक्त ने दिया जोर

सबसे ज्यादा ड्राप आउट बच्चों को स्कूल में नामांकित करने वाले व्यक्ति को जिला स्तर पर किया जाएगा सम्मानित जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time