Deoghar : 1.50 लाख घरों में लगेगा मुफ्त स्मार्ट मीटर, ओवर बिलिंग की समस्या से मिलेगा छुटकारा

 

देवघर :  डीसी विशाल सागर की अध्यक्षता में विद्युत आपूर्ति, सुदृढ़ बिजली व्यवस्था के अलावा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने बिजली आपूर्ति, संचरण, विद्युतीकरण कार्य के अलावा जिले में मुख्यमंत्री झारखण्ड उज्जवला योजना के तहत छुटे हुए शेष शत-प्रतिशत घरों में बिजली कनेक्शन देने का निर्देश विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया। नगर निगम क्षेत्र में बिजली उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी जानकारी और होने वाले फायदे से आमजनों को अवगत कराएं।

इसे भी पढ़ें : Gamhariya : काम से निकाले गये कामगारों को फाइनल सेटलमेंट देने पर बनी सहमति

 

संबंधित कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश

साथ ही उपायुक्त ने स्मार्ट मीटर लगाने हेतु चयनित एजेंसी मेसर्स विंटेक इंडिया के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्मार्ट मीटर लगाने की दिशा में बेहतर तरीके से कार्य करे, ताकि आमजनों किसी प्रकार की असुविधा न हो। आगे उपायुक्त ने आरडीएसएस योजना के तहत चल रहे कार्यों को लेकर संबंधित कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिले में लगभग 1.50 लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाया जाना है। ऐसे में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को एक्यूरेट रीडिंग के लिए जाना जाता है। साथ ही स्मार्ट मीटर मुफ्त में लगाया जा रहा है बिजली उपभोक्ताओं को इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं प्रदान करना हैं। बैठक में कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, देवघर नीरज कुमार, राज्य स्तरीय जांच समिति के सदस्य, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी, कार्यरत विभिन्न एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Gamhariya : काम से निकाले गये कामगारों को फाइनल सेटलमेंट देने पर बनी सहमति


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सैरात बाजार के दुकानदारों ने प्रसाशन को दी चेतावनी, भाड़ा वृद्धि वापस नहीं तो, सडक पर उतरकर करेंगे आंदोलन

जमशेदपुर : जिला प्रसाशन द्वारा जमशेदपुर के 10 सैरात बाजार के भाड़ा मे वृद्धि किये जाने के विरोध मे दुकानदारों द्वारा चरणबद्ध तरीके से किये जा रहे आंदोलन के तहत…

Spread the love

Jamshedpur : साकची में 24 सितंबर को खुलेगा नागरमल का तीसरा शोरूम, 32 हजार वर्गफीट में तैयार वातानुकूलित मॉल में लेडीज और किड्स वियर की मिलेगी आधुनिक एवं विस्तृत रेंज

जमशेदपुर : शहर में लेडीज एवं किड्स के रेडीमेड परिधानों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके नागरमल का जमशेदपुर में तीसरा शोरूम 24 सितंबर को साकची के एसएनपी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time