गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र के पवन ऑटो के पांच मजदूरों की बर्खास्तगी के मामले में जेएलकेएम के केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई के नेतृत्व में कंपनी निदेशक मनोतोष दासगुप्ता के साथ मजदूरों की वार्ता हुई. इसमें मामले पर चर्चा करते हुए पांचों कामगारों को फाइनल सेटलमेंट राशि प्रदान करने को लेकर दोनों पक्षों द्वारा सहमति जतायी गयी.
कार्रवाई के लिए 15 मार्च की तिथि निर्धारित
साथ ही कंपनी प्रबंधन द्वारा इसी कार्रवाई के लिए 15 मार्च की तिथि निर्धारित करते हुए लिखित आश्वासन दिया गया. वार्ता में एससी मोर्चा कोल्हान अध्यक्ष राजा कालिंदी, केंद्रीय युवा मोर्चा उपाध्यक्ष विष्णु विद्रोही, केंद्रीय संगठन मंत्री उमेश महतो, केंद्रीय संगठन सचिव राहुल महतो, राज महतो, प्रफुल्ल महतो, आकाश, ऋद्धि, हृदय आदि शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Co-operative College: दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में बीएड विभाग ने जीता ओवरऑल चैंपियनशिप
There is no ads to display, Please add some



















































