पोटका : नारदा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेंगाम स्कूल परिसर में युवक संघ समिति ने फ्री मेडिकल कैम्प लगाया. सीताराम हॉस्पिटल कुदूदा के सौजन्य से हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सूरज कुमार मुर्मू के अध्यक्षता में स्त्री रोग, शिशु रोग, हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं जनरल फिजिशियन द्धारा 205 मरिजों का मुफ्त इलाज के साथ मुफ्त दवा वितरण किया गया, शिविर में पहुंचे मरीजों का बीपी, शुगर एवं यूरिक एसिड की जांच मुफ्त में की गई। गंभीर रूप से बीमार मरीजों को सीताराम हॉस्पिटल में आने पर हर संभव मदद का आश्वाशन दिया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका चित्तरंजन सरदार, बासु सरदार, राजू सरदार, जगदीश सरदार , रोहिन सरदार हेमश्वर सरदार, हेमाल सरदार सहित युवक संघ समिति के सदस्य गण ने निभाई।
There is no ads to display, Please add some



















































