जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत डिमना लेक जाने वाले रास्ते में मंगलवार शाम एक कार और ऑटो में टक्कर हो गई। घटना के बाद दोनों वाहन नीचे खाई में जा गिरे। मौके पर अफरा–तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। मौके से गुजर रहे लोगों ने घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां सभी का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कार डिमना लेक से मानगो की तरफ आ रही थी जबकि ऑटो मानगो से डिमना लेक की तरफ जा रही थी। घुमावदार रास्ता होने की वजह से दोनों वाहन आपस में टकरा गए जिसके बाद दोनों वाहन खाई में जा गिरे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: झारखंड राज्य फसल राहत योजना के अंतर्गत 37 किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी राहत राशि
There is no ads to display, Please add some



















































