Jamshedpur: शताब्दी मजूमदार ने किया मनरेगा परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण, विधि व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

जमशेदपुर: मनरेगा के सृजित पदों के लिए आयोजित परीक्षा के केंद्र का निरीक्षण धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार द्वारा किया गया. यह परीक्षा ग्रेजुएट कॉलेज में बीपीओ और लेखा सहायक पदों के लिए आयोजित हो रही थी. निरीक्षण के दौरान, अनुमंडल पदाधिकारी ने परीक्षा के कदाचारमुक्त संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विधि व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए.

परीक्षा के लिए सख्त दिशा-निर्देश

शताब्दी मजूमदार ने परीक्षा केंद्र पर मौजूद सीसीटीवी कैमरों की निगरानी का भी निरीक्षण किया और केंद्राधीक्षकों तथा परीक्षा कार्य में लगे अधिकारियों और शिक्षकों को पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा संचालित करने के निर्देश दिए. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, हेडफोन या अन्य प्रतिबंधित उपकरण नहीं लाएगा. इसके लिए छात्रों की अच्छे से जांच की जाएगी ताकि परीक्षा पूरी तरह से कदाचार मुक्त हो सके.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: झारखंड राज्य फसल राहत योजना के अंतर्गत 37 किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी राहत राशि

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मुहर्रम को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी, अफवाहों से दूर रहने का नसीहत

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत एवं साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश जमशेदपुर : मुहर्रम-2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण…

Spread the love

Jamshedpur : बहरागोड़ा पहुंचा डालसा का न्याय रथ, बनकटा पंचायत और कस्तूरबा विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time