जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हजारीबाग के पूर्व सांसद युगनाथ पांडे के नेतृत्व में, भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी के अवसर पर एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में तुलसी भवन में संपन्न हुआ.
सम्मानित कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने का प्रयास
इस कार्यक्रम में प्रदेश के प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय सिंह, राष्ट्रीय एसटी मोर्चा के सदस्य प्रदेश मंत्री नंद जी प्रसाद, जिला महामंत्री संजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला भाजपा कार्यालय मंत्री सुबोध झा, उपाध्यक्ष राजीव सिंह, रेनू शर्मा, मंत्री पप्पू सिंह, विजय तिवारी, मिलिदास, शांति देवी और साइक्लोन भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया.
कार्यकर्ताओं के योगदान को सराहा गया
इस मौके पर पांडे जी ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की सराहना की और उनके योगदान को महत्व देते हुए कहा कि पार्टी की सफलता में कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का अहम योगदान है. उन्होंने सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद देते हुए उनके आगे भी समाज सेवा और पार्टी के लिए काम करने की प्रेरणा दी.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: शताब्दी मजूमदार ने किया मनरेगा परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण, विधि व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश
There is no ads to display, Please add some



















































