Jamshedpur: बागबेड़ा कॉलोनी में अवैध कनेक्शन के खिलाफ कांग्रेस ने सौंपा मांग पत्र

जमशेदपुर: बागबेड़ा मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज नारायण यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार से मुलाकात की और बागबेड़ा कॉलोनी में मुखिया द्वारा अवैध जल कनेक्शन देने और पैसे वसूलने के मामले में कार्रवाई की मांग की.
राजनारायण यादव ने कहा कि बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के मुखिया राजकुमार गौड़ द्वारा अवैध कनेक्शन देने के बाद एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जो कि अत्यंत चिंताजनक है. उन्होंने स्पष्ट किया कि बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना 1140 क्वार्टरों के लिए है, जबकि बागबेड़ा वृहद ग्रामीण जलापूर्ति योजना बागबेड़ा कॉलोनी से बाहर स्थित बस्तियों के लिए है. ऐसे में अवैध कनेक्शन से जल आपूर्ति में गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है.

जल आपूर्ति पर असर:

यादव ने यह भी बताया कि लगभग 500 अवैध कनेक्शन के कारण बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के रोड नंबर 3 और रोड नंबर 6 में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिससे कॉलोनी के लोग गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर उन्होंने जिला उपायुक्त और उप विकास आयुक्त को पहले ही अवगत करा दिया था.

आंदोलन की चेतावनी:

राजनारायण यादव ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मुखिया राजकुमार गौड़ पर कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे और इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे.इस मौके पर बागबेड़ा मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजनारायण यादव, ओमप्रकाश, रवि और बीरेंद्र कुमार उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: देवघर में एसबीआई कर्मचारियों का प्रदर्शन, बैंकिंग क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उग्र विरोध

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सात वर्ष पहले बनी पानी टंकी में अब तक नहीं हुआ पेयजल कनेक्शन, विधायक सरयू राय ने किया निरीक्षण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बुधवार को मानगो पेयजल परियजोना के अंतर्गत निर्मित बालीगुमा पानी टंकी का निरीक्षण किया। यह टंकी बीते 7 वर्षों से बन…

Spread the love

Jamshedpur : धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 14-15 को, तैयारियों में जुटे फैन पप्पु सरदार

जमशेदपुर :  हर साल की तरह इस साल भी धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्मदिन 14 और 15 मई 2026 (गुरूवार और शुक्रवार) को साकची बाजार हंडी लाईन स्थित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time