Baharagora : राम कृष्ण विवेकानंद इंटर नेशनल इंग्लिश स्कूल में होली मिलन समारोह आयोजित

 

बाहरागोड़ा : बृहस्पतिवार को बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बरसोल स्थित राम कृष्ण विवेकानंद इंटर नेशनल इंग्लिश स्कूल में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई. इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और त्योहार की खुशियों का जश्न मनाया गया. कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पाल ने होली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह रंगों का त्यौहार है, जो आपसी स्नेह और भाईचारे को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करता है.

बच्चों ने रंगोली भी बनाई

उन्होंने छात्रों को प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने की सलाह दी और केमिकल युक्त रंगों से बचने की बात कही. इस अवसर पर छात्र छात्राओं को त्योहारों के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि होली एकता और भाईचारे का प्रतीक है, और ऐसे आयोजनों से बच्चों में सामूहिकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है. इस अवसर पर स्कूल में बच्चों ने रंगोली भी बनाया.इस मौके पर शिव शंकर माइती ,देब रंजन सेनापति, शांतनु महाकुल,सुजल दत्ता, मीनाक्षी जाना, अभिजीत मंडल,इला पात्र,तपन कर सुदेशना दुबे समेत अनेक छात्र छात्राओं उपस्थित थे .

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: टाटा स्टील मेरामंडली ने कर्मचारियों के लिए लॉन्च की इलेक्ट्रिक बसों की फ्लीट


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी मानगो में दुर्गोत्सव की धूम, विधायक सरयू राय ने किया पंडाल का उद्घाटन 

जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड स्थित आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है । दुर्गा पंडाल का उद्घाटन स्थानीय विधायक सरयू…

Spread the love

Potka : पूरे परिवार संग मां दुर्गा की शरण में पहुंचे विधायक संजीव सरदार, पोटका की खुशहाली के लिए की प्रार्थना 

पत्नी, बेटों और बेटी के साथ हल्दीपोखर की प्राचीन दुर्गा पूजा में की आराधना व अर्पित की पुष्पांजलि, बोले- जनप्रतिनिधि होने के नाते पोटका की पूरी जनता भी मेरे परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time