गम्हरिया: आदित्यपुर-कांड्रा मुख्य मार्ग पर सातबोहनी मोड़ और बीको मोड़ के बीच सड़क किनारे स्थित बाहा माझियान का झोपड़ीनुमा होटल में आग लगने से भारी नुकसान हुआ.घटना के बारे में माझियान ने बताया कि शाम छह बजे वह अपने होटल को बंद करके घर चली गई थीं. देर रात उन्हें आग लगने की खबर मिली. स्थानीय निवासियों द्वारा आग को फैलते हुए देखा गया, तो उन्होंने तुरंत आग बुझाने का प्रयास शुरू किया.
लंबी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. हालांकि इस दौरान होटल और उसमें रखे कई सामान जलकर राख हो गए. आग की वजह से माझियान को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है.
इसे भी पढ़ें : Gamharia : बीरबांस के निश्चिंतपुर तालाब में रहस्यमय ढंग से मरी लाखों रुपये की मछलियां, मत्स्य पालक चिंतित
There is no ads to display, Please add some


















































