गम्हरिया : गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत ईटागढ़ पंचायत के आमडीह में आयोजित 24 प्रहर अखंड हरिकीर्तन धूलट व नगर भ्रमण कर समापन हुआ. अंतिम दिन जेएलकेएम केंद्रीय संगठन मंत्री रवींद्र सरदार टाइगर ने मंदिर में माथा टेक खुशहाली की कामना की. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 16 मार्च से आयोजित अनुष्ठान में बंगाल व झारखंड के छह कीर्तन मंडली को आमंत्रित किया गया था. अंतिम दिन प्रसाद वितरण कर अनुष्ठान का समापन हुआ.
इसे भी पढ़ें : Potka : तेज आंधी तूफान से सड़क पर पेड़ गिरा, आवागमन बाधित
There is no ads to display, Please add some



















































