जमशेदपुर : सीतारामडेरा पुलिस ने नकली नोट के साथ मानगो के एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने उसके पास से नकली नोट भी बरामद किया है जिसमें चिड्रेन बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ है। पुलिस रुपयों की गिनती कर रही है वहीं थाने में फैज से पूछताछ भी कर रही है। पूछताछ में फैज ने बताया कि बीते दिनों उसने इंस्टाग्राम में संजय नामक युवक से संपर्क किया था। संजय ने उसे कहा कि वह दो लाख के बदले छह लाख के नकली नोट देगा। इसके लिए वह रविवार को ही रांची गया और संजय को दो लाख के असली नोट देकर पांच लाख का नकली नोट लेकर शहर लौट रहा था। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल नोट की गिनती की जा रही है। नोट पर चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया लिखा है जिससे साफ है कि नोट नकली है।
इसे भी Baharagoda Accident: कंटेनर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, चालक की स्थिति नाजुकपढ़ें :
There is no ads to display, Please add some



















































