जमशेदपुरः एमजीएम थाना क्षेत्र के तुरियाबेड़ा में रविवार रात फायरिंग की घटना सामने आई है. स्थानीय निवासी लवकुश कुशवाहा पर रात 10 बजे गोली चलाने की कोशिश की गई, हालांकि किसी को चोट नहीं आई. घटना को लेकर लवकुश ने एमजीएम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें विश्वजीत सिंह और राहुल सिंह को आरोपी बनाया गया है.
इसे भी पढ़ेः Baharagoda Accident: कंटेनर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, चालक की स्थिति नाजुक
लवकुश के अनुसार, घटना से एक घंटे पहले बस्ती में दो पक्षों के बीच झड़प हुई थी, जिसकी शिकायत उसने गांव के मुखिया से की थी. रात 10 बजे विश्वजीत ने उसे फोन कर मंदिर के पास बुलाया, जहां मुखिया भी मौजूद थे. बातचीत के दौरान विश्वजीत ने हथियार निकालकर फायरिंग कर दी, लेकिन गोली नहीं चली. लवकुश जान बचाकर भागा और झाड़ियों में छिप गया. इसके बाद विश्वजीत और राहुल ने पीछा करते हुए तीन राउंड फायरिंग की. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
There is no ads to display, Please add some


















































