Baharagora : बहरागोड़ा में सड़क हादसे में घायल कंटेनर चालक की इलाज के दौरान मौत

 

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र स्थित एनएच-18 पर बहरागोड़ा महाविद्यालय के पास रविवार रात को हुए एक भीषण सड़क हादसे में बारह चक्के वाले कंटेनर ने ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर मारी, जिससे कंटेनर चालक शैलेंद्र सिंह (31), निवासी मुरैना, मध्य प्रदेश बुरी तरह से घायल हो गया। घायल चालक को उपचार के लिए बहरागोेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

दोनों वाहन कोलकाता की ओर जा रहे थे

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, दोनों वाहन कोलकाता की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे कंटेनर ने अपना संतुलन खो दिया और सामने चल रहे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर के परखच्चे उड़ गए और चालक का केबिन बुरी तरह से दब गया। स्थानीय लोगों की मदद से चालक को केबिन से बाहर निकाला गया और उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया।

सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है। यह हादसा सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़ा करता है, और स्थानीय प्रशासन से जल्द ही सुरक्षा उपायों को लेकर कदम उठाने की उम्मीद जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda Accident:  कंटेनर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, चालक की स्थिति नाजुक


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time