Ghatshila: सेवानिवृत्त शिक्षक का घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति स्वाहा

घाटशिला: घाटशिला थाना क्षेत्र के आसना पंचायत के महताम गांव के उपर टोला में सोमवार को आग की भीषण घटना सामने आई. इस हादसे में सेवानिवृत्त शिक्षक विरचांद सिंह का पूरा घर जलकर राख हो गया. आग इतनी भयावह थी कि लाख प्रयासों के बावजूद ग्रामीण घर का एक भी सामान नहीं बचा सके.

लाखों की संपत्ति स्वाहा, प्रशासनिक मदद का इंतजार

हालांकि, स्थानीय लोगों की सतर्कता के चलते आग ने पूरे गांव को अपनी चपेट में नहीं लिया. विरचांद सिंह का परिवार भी किसी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा. इस आगजनी में परिवार को एक लाख रुपये नगद समेत करीब सात से आठ लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ. घटना की सूचना मिलते ही घाटशिला पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सबकुछ जल चुका था. इसके बावजूद दमकल कर्मियों ने जलते घर पर पानी डालकर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया.

आग लगने के कारणों से अनजान परिवार

अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. परिवार के सदस्यों को भी नहीं पता कि आग कैसे लगी. फिलहाल प्रशासन और ग्रामीण इस आपदा से प्रभावित परिवार की मदद के प्रयास में जुटे हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela : घरेलू विवाद में पति ने पत्नी और 5 साल के बेटे की गला रेतकर की हत्या, पति गिरफ्तार

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : स्वर्णरेखा नदी से बरामद महाशक्तिशाली बम को सेना ने कब्जे में लिया, निष्क्रिय करने में जुटी

बहरागोड़ा :पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपाड़ा नागुडसाईं में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण…

Spread the love

Potka : बाल विवाह के खिलाफ किशोरियों को मिला नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण

पोटका : सामाजिक संस्था “यूथ यूनिटी फॉर वालंटरी एक्शन” के तहत 23-24 मार्च को हाता स्थित युवा ऑफिस में दो दिवसीय नुक्कड़ नाटक का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time