जादूगोड़ा : भारतीय स्टेट बैंक की नरवा पहाड़ शाखा का एटीम रात्रि आठ बजे बंद हो जाता है। जिसको लेकर यूसिल कर्मियों में भारी आक्रोश है। इधर इस बाबत जेएलकेएम नेता भागीरथी हांसदा ने कहा कि जनहित ही भारतीय स्टेट बैंक की नरवा पहाड़ शाखा का एटीएम कम से कम सोलह घंटा खोलने की मांग की है । ताकि रात्रि आठ बजे के बाद लोगों को पैसे के लिए इधर-उधर भागना ना पड़े।
आम लोग परेशान
उन्होंने कहा कि यहां का एटीएम सुबह आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक एक सुरक्षा गार्ड के भरोसे चलता है। जिसकी वजह से आम लोग परेशान है। जबकि यूसिल कॉलोनी पूरी तरह से सुरक्षित है । यहां यूसिल की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद बैंक का एटीएम बंद हो जाता हैं यह शर्म की बात की।जिसकी वजह से कॉलोनी वासियों को 8 किलोमीटर दूर सुंदरनगर या जादूगोड़ा जाना पड़ता हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से इस दिशा में पहल करने की मांग की है अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।
इसे भी पढ़ें :Jadugora : रामनवमी झंडा जुलूस को लेकर बच्चे काफी उत्साहित, शस्त्र चलाने का कर रहे हैं अभ्यास
There is no ads to display, Please add some



















































