Saraikela : घरेलू विवाद में पति ने पत्नी और 5 साल के बेटे की गला रेतकर की हत्या, पति गिरफ्तार

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, कपाली ओपी क्षेत्र के तामोलिय में जहां एक पति ने अपनी पत्नी और 5 वर्षीय बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार पति की तलाश में ताबड़तोड़ छापामरी जारी है। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय रविवारी सिंह और उनके 5 वर्षीय बेटे गोलू मुंडा के रूप में हुई है। आरोपी पति सुकराम मुंडा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के पीछे घरेलू विवाद का कारण बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस अभी तक इसकी पुष्टि नहीं कर पाई है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सीतारामडेरा पुलिस ने नकली नोट के साथ मानगो के एक युवक को किया गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Bahragora : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी बरसोल पुलिस

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथरघाटा चौक के समीप एनएच 49 पर गुरुवार की देर रात करीब 1 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति…

Spread the love

Gua : मेघाहातुबुरु में ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में शोक

गुवा : मेघाहातुबुरु निवासी ठेका मजदूर बालाजी शर्मा उर्फ बाला (लगभग 38 वर्ष) ने शुक्रवार रात कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time