Jadugora : अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी समिति का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित, दूसरी बार अध्यक्ष बने चित्तरंजन दास

 

जादूगोड़ा : नरवा पहाड़ स्थित बाघमारा वैष्णव भवन में आज रविवार को अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी समिति की केंद्रीय कमिटी की एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित की गई । जहां सभी ने समाज को आगे ले जाने का संकल्प लिया । वही तीन सालों के लिए नई कमिटी का पुनर्गठन किया गया। यह कमिटी 2028 तक मान्य होगी।  नई कमिटी में चित्तरंजन दास को सर्वसम्मति से दूसरी बार केंद्रीय अध्यक्ष चुना गया जबकि महासचिव फकीर चंद्र दास बनाए गए।

समाज को आर्थिक व समाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ना पहली प्राथमिकता

इसके अलावे केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी बहडागोंडा से रविन्दनाथ दास को दी गई। इसी तरह सहसचिव नन्द लाल दास, केंद्रीय कोषाध्यक्ष आशीष कुमार दास, व शकर दास, केंद्रीय संगठन सचिव रविंद नाथ दास, मुख्य संयोजक नेपाल दास, व अमर कुमार दास, अंत में केंद्रीय कमिटी के प्रवक्ता विष्णु दास बनाए गए। सम्मेलन के बाद केंद्रीय अखिल भारतीय वैष्णव बैरागी समिति नए अध्यक्ष बने चित्तरंजन दास ने कहा कि समाज को आर्थिक व समाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।गरीब परिवार की बेटियों की सामूहिक शादी,बुजुर्गों को पूरी धाम भ्रमण उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उन्होंने कहा कि 2021 में संगठन की नींव रखी गई व संगठन मजबूती से काम करे जिसको लेकर पूर्व के कमिटी में बदलाव किया गया है।

बैठक ये थे उपस्थित 

जादूगोड़ा : इस बैठक में रविन्द्र नाथ दास ( बहडागोंडा ) रवि दास ( नरवा पहाड़) अमर दास (झिल्ली _ गिल्ली बांकुड़ा) रेखा रानी दास ( केंदाडीह) जोसना दास ,नेपाल दास ( मानगों) ,नन्द लाल दास, आशीष दास, रणजीत दास, हराधन दास, कवि कांतो दास,लखन दास, विश्वजीत दास, गोपी नाथ दास, तपन दास, सुब्रतो दास, शंकर दास, जयदेव दास, प्रशांतो दास, विष्णु दास, समीर दास,आनंद दास, घासी राम दास( पश्चिम सिंहभूम,मंझारी प्रखण्ड) आशीष दास, रणजीत दास, हराधन दास, कवि कांतो दास,लखन दास, विश्वजीत दास, गोपी नाथ दास, तपन दास, सुब्रतो दास, शंकर दास, जयदेव दास, प्रशांतो दास, विष्णु दास, रविन्द्र नाथ दास( कदमा) रवि दास ( नरवा पहाड़ ) समेत 22 लोगों को केंद्रीय सदस्य केरूप जगह दी गई है।अंत में चयनित लोगों की वैष्णव समाज का पट्टी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र नाथ दास ने की।

इसे भी पढ़ें : Ghatshila: सेवानिवृत्त शिक्षक का घर जलकर खाक, लाखों की संपत्ति स्वाहा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time