Jamshedpur: यात्री का पर्स चोरी कर भाग रहा नाबालिग मालगाड़ी पर चढ़ा, ओवर हेड वायर की चपेट में आकर घायल

जमशेदपुरः टाटानगर स्टेशन परिसर में उस वक्त हंगामा मच गया जब एक नाबालिग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर एक यात्री का पर्स चोरी कर भागने के क्रम में मालगाड़ी में चढ़ गया। इस दौरान  वह ओवर हेड वायर की चपेट में आ गया। जिसके कारण करंट लगने से उसके शरीर में आग लग गई और वह मालगाड़ी के बोगी में जा गिरा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने किसी तरह उसे बोगी से बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि घायल की पहचान उलीडीह ओपी क्षेत्र के रहने वाले सोनू पात्रो के रूप में की गई है। उसे कुछ लोग खदेड़ रहे थे। इस दौरान वह भागने के क्रम में मालगाड़ी पर चढ़ा जिससे वह ओवर हेड वायर की चपेट में आ गया। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : जांझिया गांव में मां मनसा पूजा का भव्य शुभारंभ: कलश यात्रा और पारंपरिक करतबों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बहरागोड़ा: मंगलवार शाम को बहरागोड़ा के जांझिया गांव में सार्वजनिक मनसा पूजा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय मां मनसा पूजा का शुभारंभ पहले दिन तालाब से निकाली गई…

Spread the love

Jhargram : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ  झाड़ग्राम पुलिस की कार्रवाई, 12 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

झाड़ग्राम : मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाते हुए झाड़ग्राम थाना पुलिस ने 12 किलो गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time