जमशेदपुर: किताडीह ग्राम सभा में आज बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उत्तरी किताडीह पंचायत के मुखिया मनोज कुमार मुर्मू, झारखंड आंदोलनकारी नंदा तांती, ग्राम सभा के कोषाध्यक्ष ईडन टोपनो, डेनियल ऐंड, पप्पू उपाध्याय, विक्की कंडर सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि सभा का संचालन पंचायत के मुखिया मनोज कुमार मुर्मू ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलना ही समाज और देश के लिए सबसे बड़ा योगदान है। उन्होंने लोगों से संविधान की रक्षा और उसके मूल्यों के पालन का संकल्प लेने की अपील की।
झारखंड आंदोलनकारी नंदा तांती ने कहा कि बाबा साहेब की वजह से ही आदिवासी, हरिजन और पिछड़े वर्ग के लोगों को आज आरक्षण का अधिकार मिला है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर को समाज हमेशा न्याय और समानता के प्रतीक के रूप में याद रखेगा।
ग्राम सभा के कोषाध्यक्ष ईडन टोपनो ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज समाज की महिलाएं स्वतंत्र रूप से आगे बढ़ रही हैं, इसका श्रेय बाबा साहेब द्वारा बनाए गए संविधान को जाता है, जिसने सभी को समान अधिकार दिया। श्रद्धांजलि सभा को सफल बनाने में संजय बरला, शशि कुजूर, चलू चक्रधर, बबलू जमुदा, सुंदर सोरेन, राहुल मंडल, संदीप हसदा, हरि बोदरा समेत कई ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some



















































